मध्य प्रदेश के छतरपुर में शादी से लौट रही महिला का ट्रेन में दो लोगों ने करीब 40 तोला सोने के जेवरात चोरी कर लिए। महिला ने जीआरपी में शिकायती पत्र दिया है। थाना पाली इलाके के मगरपुर गांव की रहने वाली मंजू देवी पत्नी स्व सुखपाल सिंह ने जीआरपी को तहरीर देकर बताया कि वह छतरपुर में शादी में गई थी और वहां से 16 फरवरी को खजुराहो पैसेंजर ट्रेन से लौट रही थी।