फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार में कपड़े रखकर बेचता था, रात में लगी आग में सबकुछ हुआ खाक

विजय पुंडीर Updated Thu, 20 Mar 2025 05:47 PM IST

घर के बाहर खड़ी ओमनी कार में रात को रहस्यमय तरीके से लगी आग लग गई। जिससे कार और उसके अंदर रखे कपड़े जल गए। पीड़ित कार स्वामी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोपी लगाया है। शहर के मोहल्ला रावतयाना नदीपार निवासी विशाल सिंह ठाकुर ने शिकायती पत्र कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिया। बताया कि वह कपड़े बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वह ओमनी कार में कपड़े रखकर बेचता है। बुधवार की रात को उसकी कार घर के बाहर खड़ी थी। कार में करीब 20 हजार रुपये कीमत के कपड़े भी रखे थे। देर रात को अज्ञात व्यक्ति ने कार को आगे बढ़ाया और खंभे में टक्कर मारी। इसके बाद आग लगाकर चला गया। कार में आग लगने का पता चलने पर वह व उसके परिजनों ने किसी तरह आग को बुझाया। लेकिन कार और उसके अंदर रखे करीब 20 हजार रुपये कीमत के कपड़े पूरी तरह जल चुके थे। घर के बाहर खड़ी कार में आग लगने पर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें