फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: धान के गलत बीज से फसल का हुआ नुकसान, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; की ये मांग

लखीमपुर खीरी में किसानों के उत्पीड़न और नुकसान की भरपाई न होने पर भारतीय किसान संगठन ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि एक सीड कंपनी द्वारा बेचे गए सोनल धान के बीज में भारी गड़बड़ी की गई, जिससे किसानों को लगभग 60 प्रतिशत तक की फसल हानि हुई है। किसान नेताओं ने बताया कि पैकिंग में 135 दिन की वैरायटी बताई गई, लेकिन वास्तव में 100 दिन की वैरायटी भरी गई, जिससे धान जल्दी पक गया और बालियां अत्यंत छोटी आईं। किसानों की पैदावार 40 प्रतिशत ही रह गई, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक द्वारा एक माह तक नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब वे मुकर रहे हैं। जबकि एजेंसी का लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद दुकान खुली है और डुप्लीकेट बीज की बिक्री जारी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज दीक्षित और जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा किसानों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। इस दौरान किसान नीलेश कुमार, अनुज कुमार, महेश, संतोष, मोहित वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें