लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार की दोपहर मौसम का रुख एकदम से बदल गया। सुबह से छाई तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर करीब 1:00 बजे घने काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज आंधी शुरू हो गई। इस दौरान बारिश भी हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं आंधी की वजह से कई जगह पेड़ गिर गए।