लखीमपुर खीरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गढ़ी रोड स्थित एसएसबी कैंपस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 15 लोगों ने महादान किया। शिविर का शुभारंभ एसएसबी की मेडिकल ऑफिसर मामूनी देव वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रम है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है, जबकि इसका सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रक्तदान करने से शरीर में नया खून बनता है और ब्लड प्रेशर सहित कई अन्य बीमारी होने की आशंका में कमी होती है। तीन माह बाद रक्तदान कर सकते हैं। शिविर में एसएसबी के लक्ष्मण सिंह गुर्जर, विजय कुमार पाल, महेश भाई, राजेंद्र कुमार जायनी, राकेश कुमार, रूपाली बोस सहित 15 लोगों ने रक्तदान किया। एसएसबी के उप कमांडेट संचार कोमल चंद जोशी, एएसआई प्रमोद कुमार सैनी, कांस्टेबल कृष्णकांत पगड़ी, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, राजेंद्र कुमार व ब्लड बैंक की टीम में डॉ. नीरज कुमार, एलटी रवि प्रकाश, प्रीति यादव, काउंसलर रति वर्मा, वार्ड बॉय रामसागर आदि ने शिविर को सफल बनाया।