फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: चौकी इंचार्ज पर मारपीट और धमकाने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में एक युवक ने खुद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को मामले में समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्र के ग्राम पंचपेड़ी, मजरा मूड़ा बुजुर्ग निवासी मुसाहिद रजा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 अप्रैल 2026 को शाम करीब पांच बजे वह बांध की ओर जा रहे थे। तभी गांव का ही एक व्यक्ति अचानक बांका लेकर सामने आ गया और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, वह पीछे हट गए, जिससे उनकी जान बच गई। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए झंडी चौकी, निघासन में शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि 23 अप्रैल 2026 को चौकी पर बुलाए जाने पर चौकी प्रभारी ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और सुलह का दबाव बनाया। साथ ही 20 हजार रुपये की मांग करते हुए झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ निघासन को जांचकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें