लखीमपुर खीरी में नवागत एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिली। आठ में दो सीसीटीवी कैमरे ख़राब मिले। दवा वितरण कक्ष में मौजूद ट्रेनी फार्मासिस्ट मौके पर स्टाक रजिस्टर नहीं दिखा पाए। एसडीएम ने अधीक्षक डॉक्टर गणेश कुमार को स्वच्छता, पेयजल, शौचालय का प्रबंध ठीक कराने के निर्देश दिए।