लखीमपुर खीरी के मझगईं कस्बे में बुधवार सुबह 11 बजे प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से नौगवां कस्बे के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मंदिर स्थान तक विशाल सनातन हिंदू एकता पद यात्रा निकाली गई। यात्रा में भक्ति गीतों की धुन पर लोग जय जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। सैकड़ों लोगों की भीड़ पदयात्रा में उमड़ पड़ी। पूरा कस्बा मझगईं और नौगवां भगवान श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान मझगईं व पलिया के थाना प्रभारी के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।