लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार दोपहर कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओलावृष्ट भी हुई। आंधी बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है। दोपहर में मैलानी के संसारपुर में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बिजुआ क्षेत्र में दोपहर करीब 2:00 बजे से मौसम बेहद खराब हो गया। घने काले बादलों से अंधेरा सा छा गया और कुछ ही देर में तेज बरसात होने लगी बारिश के बीच ही ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं।