फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकला नगर कीर्तन, गतका दल ने दिखाए करतब

Tue, 04 Nov 2025 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को निर्मल आश्रम सेठघाट रोड से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों मेला मैदान मार्ग, संकटा देवी चौराहा, सराफा बाजार, सदर चौराहा, गुरू गोविंद सिंह चौक, बस स्टेशन रोड होते हुए वापस निर्मल आश्रम पहुंचा। आश्रम के महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने बताया कि इस नगर कीर्तन की परंपरा संत बाबा नानक सिंह निर्मल बाबा ने लगभग 108 वर्ष पूर्व प्रारंभ की थी, जो आज भी निर्मल आश्रम की पावन मर्यादा के रूप में निरंतर निभाई जा रही है। आयोजन का संचालन निर्मल आश्रम संत नानक सिंह समिति द्वारा महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री की देखरेख में किया गया। नगर कीर्तन में ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार पहिया वाहन, सजाए गए झांकियों और पंच प्यारों ने आकर्षण बढ़ाया। इस बीच गतका पार्टी ने जगह जगह करतब दिखाए। शोभायात्रा में गुरु नानक इंटर कॉलेज, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, गुरु नानक डिग्री कॉलेज, महंत हरि सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल, नवभारत पब्लिक स्कूल के बच्चे और शिक्षक सम्मिलित हुए। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे संगत द्वारा जल छिड़काव और झाड़ू सेवा की कई। नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की संगत के साथ प्रमुख सेवादारों सरदार सविंदर सिंह काका, गुरजीत सिंह जुनेजा, जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, इकबाल सिंह, लखविंदर सिंह, सकुलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, अवतार सिंह सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें