लखीमपुर खीरी में मुसलमानों ने रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज पढ़ी। इस दौरान काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से वक्फ संशोधन विधेयक पर विरोध जताया। जिले में अलविदा जुमा पर अधिकतर मस्जिदों में नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। दरअसल ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का मानना है कि यह विधेयक मुस्लिम स्वायत्तता को प्रभावित कर सकता है। समुदाय की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं और पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से अलविदा की नमाज़ के दौरान दाहिने हाथ पर काली पट्टी बांधने की अपील की गई थी।