लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र के बेलाकलां गांव में ग्रामीणों ने हमलावर तेंदुए को पकड़कर वन विभाग के हवाले किया था। वन विभाग अब उन्हीं ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। इस पर क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी भड़क गए। उन्होंने कहा कि वह तेंदुआ पकड़ने वाले किसी भी ग्रामीण पर मुकदमा दर्ज नहीं होने देंगे। अगर ग्रामीणों पर आंच आई तो वे लखीमपुर में बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे। कहा कि तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला किया था न कि ग्रामीणों ने, फिर यह कैसा इंसाफ है।