फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में पथरीले रास्ते से गुजर रहे कांवड़िये, पीडब्ल्यूडी के दावे की खुली पोल

Fri, 02 Aug 2024 04:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर मार्गों को दुरुस्त करने का लोक निर्माण विभाग का दावा बेमानी है। घाघरा नदी से जल लेकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़िये रमियाबेहड़ से रानीपुर तक 13 किलोमीटर के बदहाल रास्ते से गुजरते हैं। शुक्रवार को कांवड़ियों का जत्था किसवाही गांव के आगे सड़क पर पड़े पत्थरों पर नंगे पैर गुजरता दिखा। भले ही श्रद्धालुओं की आस्था के आगे अव्यवस्थाओं का असर नहीं दिखा, लेकिन प्रशासन के दावों पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं। इस मार्ग से परौरी, रामनगर बगहा, नैनापुर, खेशवाही, गुलरिया अग्घरा, जोधापुर, हौकना मटेरा समेत अन्य गांवों के शिव भक्त सरयू से जल भर कर इसी मार्ग से छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ में भगवान शंकर को जल चढ़ाने के लिए निकलते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें