फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: चीनी मिल कॉलोनी में दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत; देखें वीडियो

लखीमपुर खीरी के बेलरायां क्षेत्र की सरजू सहकारी चीनी मिल कॉलोनी के शिवमंदिर मार्ग पर मंगलवार को तेंदुआ दिखने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर वनकर्मियों ने मिल कॉलोनी की झाड़ियों में जंगली जानवर की जांच शुरू की। मंगलवार को चीनी मिल कॉलोनी से सटे ग्राम कुशाही निवासी बच्चे मिल परिसर में बकरियां चरा रहे थे। शिव मंदिर के खड़ंजा मार्ग के पोल किनारे तेंदुआ सो रहा था। बच्चों ने मार्ग पर हिंसक जानवर को देखते की बकरियों को भगाना शुरू कर दिया। इस बीच तेंदुआ मार्ग से हटकर मिल आवास के पड़ोस में झाड़ियों में छिप गया। उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चीनी मिल कॉलोनी परिसर में तेंदुआ होने की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें