नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद लखीमपुर खीरी में सतर्कता बढ़ा दी गई है, लेकिन यात्रियों की संख्या कम नहीं हो रही। ट्रेनों में पहले की तरह ही भीड़ देखने को मिली। सोमवार को ट्रेनों में सीट पाना तो दूर लोगों को घुसने के लिए धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा बुजुर्ग व महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारी लगे रहे, लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह व्यवस्था लड़खड़ाती रही।