लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण दिनों-दिन तेजी पकड़ रहा है। कॉरिडोर की जद में आने वाले भवनों का ध्वस्तीकरण भी किया जा रहा है। वीआईपी मार्ग के किनारे स्थित विधायक परिवार ने मंगलवार को मजदूरों से खुद अपना आवास तुड़वाना शुरू कर दिया। यह आवास शिव मंदिर के निकास द्वार के ठीक सामने है।