फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण, पिलाई गई दवा

लखीमपुर खीरी में हज पर जाने वाले यात्रियों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को शहर की जामा मस्जिद के पास किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। सभी को दवा पिलाई गई। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग से कई टीमें मौजूद रहीं। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मो.इसहाक ने बताया कि टीकाकरण के बाद हज यात्रियों को हज का प्रशिक्षण मस्जिद में दिया गया। हज करने के तरीके से लेकर तमाम जरूरी बातें बताई गईं। हज का प्रशिक्षण जिला हज ट्रेनर जावेद आलम ने दी। इस बार जिले से 103 हज यात्री रवाना होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें