लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में बरात से लौट रहे युवकों की बाइकों को किसी वाहन ने धौरहरा के पास दहौरा नाला पुल पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चारों युवक नाले में जा गिरे। तीन युवक तो घायल अवस्था में बाहर निकल आए, लेकिन एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पानी में लापता युवक की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी है।