फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी सुलह से हुआ वादों का निस्तारण

लखीमपुर खीरी में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज शिव कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में सिविल कोर्ट, तहसील कोर्ट, मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण और विभिन्न बैंकों ने शिविर लगाकर वादों का निस्तारण किया। जिला जज शिव कुमार सिंह ने लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान एडीजे अभिषेक श्रीवास्तव और सचिव/एसीजेएम अम्बरीष त्रिपाठी सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत का निरीक्षण किया। जिला जज शिव कुमार सिंह ने बताया कि लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण होता है। यहां दिए गए फैसले अंतिम होते हैं और इनके विरुद्ध अपील नहीं की जा सकती। दीवानी वादों में कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें