लखीमपुर खीरी में सावन के चौथे और आखिरी सोमवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में शिवभक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही भुईफोरवानाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, लिलौटीनाथ मंदिर और ओयल स्थित प्रसिद्ध मेढ़क मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध और पुष्प अर्पित किए। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।