फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में घटिया ईंटों से खड़ंजे का निर्माण... बीडीओ के निरीक्षण में खुली पोल

लखीमपुर खीरी की ग्राम पंचायत खैरीगढ़ में क्रिटिकल गैप योजना के तहत बनाए जा रहे खड़ंजा में घटिया ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी पोल मंगलवार को निरीक्षण में खुली। जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के निर्देश पर मंगलवार को निघासन बीडीओ जयेश कुमार सिंह तकनीकी टीम के साथ खड़ंजा निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे। यह मार्ग गांव के बाज सिंह के घर से शीतलापुर पीडब्ल्यूडी रोड तक बन रहा है। निरीक्षण के दौरान जब निर्माण में प्रयुक्त पीली दोमा ईंटों की गुणवत्ता की जांच की गई तो पाया गया कि ईंटें बेहद कमजोर हैं और मामूली चोट से ही टूट रही हैं। बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से घटिया ईंटें हटाकर मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें