लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में सोमवार को बैंड बाजे को लेकर ताजियेदारों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिससे समुदाय के दो लोग घायल हो गए। मारपीट और पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।