फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में 30 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण, एसएसबी ने किया था शिविर का आयोजन

मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 04:05 PM IST

लखीमपुर खीरी जिले के सीमावर्ती इलाकों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की तृतीय वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 15 दिवसीय सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 25 सितंबर से 9 अक्टूबर तक डांगा कार्यक्षेत्र के बदालपुरवा गांव में आयोजित किया गया। गुरुवार को इसका समापन समारोह द्वितीय कमान अधिकारी एम.डी. तामाड की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी 30 प्रशिक्षु महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़ी ऐसी गतिविधियां भविष्य में भी जारी रहेंगी, जिससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता रहेगा। प्रधानाचार्य मधुरेश शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र की बेटियों को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण अवधि को बढ़ाकर 30 दिन किया जाए, ताकि प्रतिभागियों को और अधिक दक्षता मिल सके। वहीं, हरिशंकर शिक्षण सेवा संस्थान के संचालक लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि एसएसबी के सहयोग से भविष्य में ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर और मोटर मैकेनिक जैसी प्रशिक्षण योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। ग्राम प्रधान आशिक अली ने भी क्षेत्र में इस तरह के प्रशिक्षणों की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, 30 प्रशिक्षु महिलाओं और स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 82 लोगों ने सहभागिता की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें