फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: जल्दबाजी के चक्कर में रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ई-रिक्शा, पास से गुजर गई ट्रेन; देखें वीडियो

Sat, 16 May 2026 05:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में कृष्णा टाकीज रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह एक ई-रिक्शा दोनों फाटकों के बीच फंस गया। जल्दबाजी के चक्कर में चालक ने ऐसा किया। इसी दौरान ट्रेन आ गई। हालांकि गेटमैन की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना था कि गेटमैन की ओर से कोई मेमो उन्हें नहीं मिला है। अगर मिलेगा तो ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह मैलानी की ओर जाने वाली ट्रेन गुजारने के लिए गेटमैन ने कृष्णा टाकीज स्थित रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक निकलने की जल्दबाजी में दोनों बैरियरों के बीच फंस गया। क्रॉसिंग के बीच में ई-रिक्शा और तेज आ रही ट्रेन को देखकर गेटमैन ने सतर्कता दिखाते हुए ई-रिक्शा किनारे कराते हुए ट्रेन का रास्ता साफ किया। आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि जांच कराकर ई रिक्शा चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें