फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पलिया में नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी, ब्राउन शुगर के साथ एक और आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Mar 2026 04:13 PM IST

लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा से सटे पलिया क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। पलिया थाना पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। इसकी कीमत 15000 रुपये बताई गई। इससे पहले बीते तीन दिन में तीन अभियुक्तों को पलिया पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। 

बुधवार को पुलिस टीम ने दुधवा गौरीफंटा रोड के पास से आरोपी सदाकत अली निवासी मोहल्ला माहिगिरान, कस्बा व थाना पलिया को गिरफ्तार किया है। सीओ जितेंद्र परिहार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान कोर्ट भेजा गया, जहां से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें