फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से पटाखे का अस्थाई लाइसेंस जारी किया जाएगा

रोहित सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 05:22 PM IST

किसी भी उत्सव को और यादगार बनाने के लिए पटाखे दगाए जाते हैं। लोगों की इस जरूरत को मुनाफाखोरों ने कमाने का जरिया बनाकर पटाखों की अवैध रूप से डंपिंग व बनाने का काम तेज कर दिए हैं। ये कारोबारी गैरकुशल कामगारों से उसको बनवाते हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। यह बारूद से सने हाथ हर किसी की जिंदगी के लिए खतरा बन सकते हैं। प्रशासन ने जिले में सिर्फ आठ दुकानदारों के पास पटाखा बेचने के लिए परमानेंट लाइसेंस जारी किया है। लेकिन जिले के हर बाजार में वर्ष भर पटाखे बेचे जाते हैं। जिससे कभी भी हादसे हो सकते हैं। वहीं, दीपावली आने पर जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक तहसीलों में पटाखा की दुकानें लगाई जाती हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से दुकानदारों को 72 घंटे के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें