मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में तैनात आउट सोर्सिंग संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित कलेक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर बिना किसी नोटिस के सिक्योरीटी गार्ड, स्वीपर, एनएम, वार्ड ब्वाय और माली पद पर तैनात 43 कर्मचारियों को हटाने का अरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।