कुशीनगर जिले के मोतीचक विकास खंड के गांव मुडिला हरपुर छोटी गंडक नदी के किनारे कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड ने लाखों रुपए खर्च कर दो माह पहले बांध बनवाया गया था। उसके बाद बोरी में भर के जियो टैग विधि से कटान को रोकने के लिए कार्य कराया गया था। हल्की सी बारिश में ही नदी का कटान शुरू हो गया। गांव में बने घर खतरे के निशान पर आ गए।