फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण कारोबारी से लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

रोहित सिंह Updated Thu, 19 Feb 2026 04:05 PM IST

कुशीनगर जिले के देवतहा बाजार में आभूषण कारोबारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के लूटे गए आभूषण, एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा, चार मोबाइल फोन और एक सेंट्रो कार बरामद की गई है। खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने भीम वर्मा से 40.92 ग्राम सोना और लगभग डेढ़ किलो चांदी लूटी थी। भीम वर्मा देवतहा बाजार में ‘अनीश ज्वैलर्स’ के नाम से दुकान संचालित करते हैं। घटना उस समय हुई थी जब वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें