स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी राशोसपा के जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी तीन दिन पूर्व किया था। इसको लेकर हिंदूवादी नेता कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया तो मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो दिनों में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक आरोपी जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार नहीं कर सकी, इससे नाराज हिंदूवादी संगठन के नेता सोमवार को सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ से नोक झोंक भी हुई।