केंद्रीय विद्यालय गांगरानी परिसर में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे देख मौजूद शिक्षक और अभिभावक झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में स्थान पाने वालों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रओं को पुरस्कृत किया गया।