उप्र आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की आगामी लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संपन्न कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को बैठक संपन्न हुई। जिले में 5 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सभी अधिकारी पूर्व में भी परीक्षाओं का सफल संचालन कर चुके हैं, किन्तु छोटी-सी असावधानी भी बड़ी समस्या का रूप ले सकती है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि ड्यूटी का सटीक आवंटन, प्रश्नपत्र बॉक्स का सुरक्षित समयबद्ध खोलना, वितरण एवं संकलन की प्रक्रिया, तथा प्रश्नपत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहा कि सभी कार्मिकों को और अधिक 'स्मार्ट' एवं सजग बनकर कार्य करना होगा।