हाटा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 अंबेडकर नगर के पास एक शीशम के पेड़ से बेल्ट के सहारे करीब 30 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। युवक की पहचान शिवम चौहान (20) पुत्र सीताराम चौहान के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक कर्नाटक में टाइल्स लगाने का कार्य करता था। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने युवक का शव देख बिलख पड़े।