फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DM की अपील- 'घरों पर फहराएं तिरंगा, लें सेल्फी-जिले को बनाएं अव्वल'

रोहित सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 04:44 PM IST

कुशीनगर के जिला कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत बैठक आयोजित की गई। डीएम ने बताया कि तिरंगा अभियान तीन फेज में मनाया जाएगा। नोडल सीडीओ गुंजन द्विवेदी को बनाया गया है। कहा कि ये अभियान सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू की गई एक पहल है, जिसके तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। अपील कहते हुए कहा कि जिले के सभी नागरिक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराकर सेल्फी लें। इन सेल्फी को हर घर तिरंगा पोर्टल www.harghartiranga.com पर अपलोड करें। इससे जनपद का नाम रोशन होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें