दुदही नगर पंचायत के दुदही वार्ड 10 में श्रीराम जानकी नगर में करीब दो माह पहले सीलिंग की भूमि में दो मकान निर्माण कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलने पर निर्वतमान लेखपाल बृजेश कुमार ने दोनों मकान को नगर पंचायत कर्मियों से तोड़वा दिया गया। उसके तीसरे दिन लेखपाल बृजेश कुमार का स्थानांतरण खड़ा तहसील में कर दिया गया। लेखपाल रविशंकर को चार्ज दे दिया गया। उसके बाद पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। एक मकान का कुछ हिस्सा बना है और दूसरा लिंटर के बराबर पहुंच गया। वर्तमान लेखपाल ने जिस दोनों अवैध निर्माण मकान की सूचना प्रशासन को दिया।