ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के पचार,बौलिया,पिपरामाफी तालाब की नीलामी कप्तानगंज तहसील परिसर में 12 दिसंबर को किया गया था, लेकिन 19.2670 हें.तालाब गंभीरपुर में पड़ता है। जबकि बहुउद्देशीय मत्स्य जीवी समिति राजमंदिर के पक्ष राजमंदिर तालाब के साथ पचार, बौलिया, पिपरामाफी पट्टा कर दिया गया है, जो इस क्षेत्र मे नही पड़ता है। अगर पट्टा निरस्त नही किया गया तो जिलाधिकारी कार्यालय पर आमरण अनशन को बाध्य होगें।