फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

कौशाम्बी जिले के सराय अकिल में सूचना प्राप्त हुई कि कनैली में गोली चली है । सूचना पर थाना सराय अकिल पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि कस्बा कनैली में पुराने झगडे़ को लेकर गुलशन त्रिपाठी पुत्र इन्द्रपाल व राहित त्रिपाठी उर्फ पट्टर पुत्र इन्द्रपाल तथा विकास दुबे पुत्र लल्लू दुबे निवासीगण कनैली थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी के द्वारा सूरज सिंह पुत्र बृजभान सिंह निवासी कनैली के ऊपर अवैध तमंचे से फायर कर दिया गया जिससे सूरज सिंह के बांये पैर पर घुटने के ऊपर गोली गोली लग गई व राजीव पुत्र धर्मराज निवासी उपरोक्त के दाहिने हाथ पर छर्रे से बर्न इन्जरी आयी है । दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। थाना सराय अकिल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमों का गठन किया गया है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें