NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा। केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली में विफलता का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।