कौशाम्बी जनपद के विभिन्न थानों से गायब हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर उनके स्वामियों को वापस किया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 83 मोबाइल फोन से सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उनके स्वामियों को वापस किया गया। इन मोबाइल फोन के चोरी या छिनैती की सूचना थाने में दी गई थी। सर्विलांस के माध्यम से इनको बरामद किया गया।