करारी के छपरा मैदान में पीडीएम प्रत्याशी नरेंद्र सरोज के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में ओवैसी ने सपा को आड़े हाथ लिया। कहा, भाजपा को रोकने का दावा करने वाली सपा ने लोकसभा चुनाव में सिर्फ चार मुस्लिमों को टिकट दिया। वहीं, अपने परिवार के आठ सदस्यों को उम्मीदवार बनाया है।