कासगंज के सोरोंजी में आसरा आवासीय कॉलोनी में तीन साल पहले बनी पानी की टंकी बुधवार देर रात साढ़े 11 बजे तेज धमाके के साथ ढह गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए और एक ट्रांसफाॅर्मर व घर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 13.96 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस टंकी में चार दिन पहले ही नगर पालिका ने पानी भरकर कॉलोनी में आपूर्ति शुरू की थी।