फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कासगंज में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Nov 2025 07:02 PM IST

कासगंज में मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी का निर्माण जिले की सीमा में चल रहा है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहादुर नगर के ग्रामीणों ने बाईपास पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं मौजूद रहीं। उन्होंने मार्ग में पुलिया निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना था पुलिया का निर्माण न होने से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सोरोंजी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीण को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए धरना समाप्त कराया। प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को उनकी मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने ओर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें