फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हादसे का लाइव वीडियो, नशे में धुत होकर दौड़ाई बाइक; पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कार में जा घुसा युवक

कासगंज के सोरों गेट पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कार में शनिवार रात 8 बजे नशे में धुत युवक ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल युवक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगेश्वर कॉलोनी निवासी अमन भारद्वाज (22) पुत्र सुनील भारद्वाज शनिवार रात बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड की ओर से सोरों की तरफ जा रहा था। नशे में धुत युवक सोरों गेट तिराहा पर तेज रफ्तार बाइक पर कंट्रोल नहीं कर सका। वह सीधे पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कार में जा घुसा। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएससी अशोक नगर भेजा, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक हेलमेट पहना था, जिससे उसकी जान बच गई। पूरा हादसा चौकी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसकी फुटेज सामने आई तो हादसा देखकर हर कोई हैरान रह गया। बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि पलक झपकते ही वह कार में जा घुसी। वहीं, सोरों की ओर से आ रहा दूसरा बाइक सवार उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें