फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पशुओं के बाड़े में घुसा मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कासगंज के अमांपुर क्षेत्र के गांव अशोकपुर में सोमवार सुबह एक मगरमच्छ काली नदी से निकलकर पशुओं के बाड़े में पहुंच गया। जब ग्रामीण पशुओं को चारा डालने पहुंचा तो बाड़े में मगरमच्छ देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करके काली नदी में छोड़ दिया। गांव अशोकपुर में सोमवार सुबह ग्रामीण पुष्पेंद्र कुमार पशुओं को चारा डालने के लिए बाड़े में पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देखते ही उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पशुओं के बाड़े में मगरमच्छ मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मगरमच्छ के नदी से निकलकर बाड़े में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मगरमच्छ पर नजर नहीं पड़ती तो वह पशुओं या किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकता था। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके की स्थिति की जानकारी लेने के बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग के रेंजर विवेक कुमार ने बताया कि मगरमच्छ की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद काली नदी में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ के कारण किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें