फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत में जली हुई झोपड़ी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

अरुन पाराशर Updated Mon, 22 Dec 2025 07:06 PM IST

कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में गांव ताजपुर के खेत में रविवार की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। इससे इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव के पास एक मोबाइल जला मिला। पुलिस इसके सहारे उसकी शिनाख्त में जुटी है। गांव ताजपुर में ईंट-भट्ठा वाली रोड पर सौरभ माथुर पुत्र सत्यपाल का खेत है। सौरभ ने शनिवार को निराश्रित पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेत पर एक झोपड़ी बनवाई थी। इस झोपड़ी में रविवार की शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने झोपड़ी से लपटें निकलती देखीं तो मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। ग्रामीणों ने झोपड़ी की राख हटाकर देखी तो उसके नीचे एक व्यक्ति का जला हुआ शव दिखाई दिया। शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना खेत के मालिक को दी। खेत में शव मिलने की जानकारी होने पर सौरभ व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को कॉल करके खेत में शव मिलने की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए, लेकिन उसके बारे में पूछताछ से कुछ पता नहीं चल सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें