कासगंज में एसटीएफ लखनऊ और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की शाम छापा मारकर हाथरस रोड पर स्थित एटीएस स्कूल के पीछे चल रही नकली कोलतार फैक्टरी पकड़ी। यहां मथुरा रिफाइनरी से आने वाले बिटुमिन (तारकोल) में पत्थर का पाउडर (स्टोन डस्ट) मिलाकर उससे नकली कोलतार बनाया जा रहा था। टीम ने मौके से चार बिटुमिन से भरे टैंकरों सहित मिलावट में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और भारी मात्रा में डस्ट बरामद की है। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से फैक्टरी संचालक, उसके पार्टनर समेत सात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।