यूजीसी के इक्विटी नियमावली 2026 के विरोध में मंगलवार नगर में युवाओं ने तहसील पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिल्हौर को सौंपा। जल्द ही यूजीसी की नियमावली में बदलाव न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। मंगलवार को अमित अग्निहोत्री, अमित तिवारी, कुशल पांडे, अशोक शुक्ला, अनिल अग्निहोत्री, अनुराग शुक्ला, अविनाश मिश्रा, आदर्श तिवारी, अमिलिहा प्रधान मनीष दीक्षित आदि ने विरोध करते किया। जमकर नारेबाजी की और उक्त प्रावधान को सवर्ण विरोध बताया। सभी ने एक सुर में सरकार से उक्त नियमावली को तत्काल वापस लेने का आवाह्न किया। सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी संजीव दीक्षित को सौंपा।