फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रेमिका के शौक ने बना दिया लुटेरा, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Dec 2025 10:06 PM IST

प्रेमिका के महंगे मोबाइल के शाैक ने एक युवक को लुटेरा बना दिया। पुलिस ने उसे सोमवार रात हैरिसगंज पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने अनुसार, उसने अपना नाम सिटी साइड, रेलवे काॅलोनी, हरबंश मोहाल निवासी सूरज बताया है। वह मुंबई जाने की तैयारी में था। उसके पास से दो कीमती मोबाइल मिले हैं। 2010 से अब तक 12 बार छिनैती और लूट के मामलों में जेल भेजा जा चुका है। सूरज ने बताया कि प्रेमिका दो-चार महीने में मोबाइल मांगती है इस लिए छिनैती करने लगा। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया वहां से जेल भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें