भीतरगांव ब्लाक के बेहटा बुजुर्ग, खदरी, निबिया, हस्कर, शंकरपुर, तिवारीपुर सहित कई गांव में की जाने वाली लहसुन की खेती उगने के बाद पीलापन रोग से ग्रसित है। किसान राजकीय कृषि रक्षा इकाई के चक्कर लगा रहे हैं। लहसुन में उगते ही कई रोग लग सकते हैं, जिनमें पीलापन और विकास रुकना, जड़ सड़न और सफेद सड़न से प्रभावित हैं। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि इन रोगों से बचाव के लिए उचित फसल चक्र अपनाना, मिट्टी का उपचार करना और सही रासायनिक छिड़काव करना आवश्यक है।