फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वेतन और कार्य परिस्थितियों को लेकर कर्मचारियों का हंगामा, फैक्ट्री के बाहर सड़क जाम

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2026 03:32 PM IST

गोविंदनगर थाना क्षेत्र स्थित दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग फैक्ट्री के कर्मचारियों ने वेतनमान और कार्य परिस्थितियों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने फैक्ट्री के बाहर सड़क जाम कर हंगामा किया, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार 17-ए दादा नगर स्थित गुलाटी इम्प्रेशन प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारी वेतन, कार्य अवधि और श्रमिक सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और कार्यस्थल पर प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि सरकार के नियमों के अनुसार आठ घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। साथ ही कर्मचारियों को किसी प्रकार से प्रताड़ित न किया जाए और श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। हंगामे और सड़क जाम की सूचना पर गोविंदनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे व्यापक हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें